पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ स्थित दुर्गा पूजा मैदान से गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे पटमदा पुलिस ने एक नाबालिग लड़के का शव बरामद किया है. उसकी पहचान पटमदा के ही बामनी टोला घोषडीह निवासी के गुरुचरण बेसरा 15 वर्ष रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की. हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. नाबालिह लावारिश हालत में अक्सर बेलटांड़ बाजार में घूमता था जो नशे का आदी हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)

उसके साथियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को बेलटांड़ स्थित एक दुकान से 3 डेंड्राइट खरीदकर उसका उपयोग नशे के लिए किया था और रात को भूखे पेट ही दुर्गा मंदिर के समीप बने टेंट के अंदर सो गया, जहां सुबह में उसका शव मिला. जबकि उसकी साइकिल टेंट के बाहर खड़ी थी. सुबह करीब 7 बजे उसपर टेंट (दुर्गा पूजा के लिए बने) हाउस के एक कर्मचारी की नजर पड़ी तो बगल में मौजूद टेंपो चालकों को सूचना दी गयी. इसके बाद पहुंचे पुलिस के सामने पहचान की.














