जमशेदपुर: जमशेदपुर के आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रेशखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को समर्थन दिया है. प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारिणों को सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील की है. (नीचे भी पढे़ं)
समर्थन पत्र के बाद सोमेश सोरेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा की आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. यह समर्थन जनहित, सामाजिक और समानता की दिशा में एक सशक्त कदम है. हम सभी मिलकर झारखंड की प्रगति, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं. आपके इस सहयोग से जनआवाज़ और अधिक सशक्त होगी.














