जमशेदपुर: घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी एवं पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निदेशानुसार घाटशिला उपचुनाव मतदान के मद्देनजर को निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत के पर्यवेक्षण में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की विभिन्न बिक्री स्थल/भंडारण/मिनी फैक्ट्री पर छापामारी किया गया. इज्स दौरान मुसाबनी थाना अंतर्गत पारुलिया में बुद्धराम महली के आवास से विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब कुल 9.705 लीटर एवं बीयर 0.500 लीटर बरामद हुआ. वहीं दूसरी ओर घाटशिला थाना अंतर्गत गुरुचरण मार्डी के आवास से करीब 80 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं तीसरी छापेमारी एवं गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बबलू पासवान उर्फ बबलू सिंह द्वारा जादूगोड़ा थाना अंतर्गत केन्दाडीह में दुलारी सोरेन के आवास पर मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही है और एक मालवाहक गाड़ी में अवैध विदेशी शराब लोड किया जा रहा है. जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल के सहयोग से आवासीय परिसर में तलाशी के क्रम में करीब 30 पेटी किंग गोल्ड व्हीस्की, 2 पेटी मैकडॉवेल नंबर 1 (180 मिलीलीटर), एक सिन्टेक्स के टंकी में तैयार करीब 260 लीटर शराब, कैरेमल करीब 30 लीटर, किंग गोल्ड लेबल का 4 रोल, 2 बोरा ढक्कन,चार ड्रम में करीब 800 लीटर कच्चा स्पिरिट के साथ मालवाहक गाड़ी घटनास्थल से जब्त किया गया. उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी दल में मो गुफरान,अवर निरीक्षक उत्पाद,प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल एवं गृह रक्षक शामिल रहे.




