जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी हिन्दू बस्ती में सोमवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक हॉलसेल रेडिमेड कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में पूरा दुकान जलकर राख में तब्दील हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

अहले सुबह जब स्थानीय लोगों ने धुआं उठते देखा, तो तुरंत दुकानदार को सूचना दी गई. लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था कपड़े, फर्नीचर, कैश काउंटर और अन्य सामान राख बन चुके थे. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अब तक करीब लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. वही शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है.




