जमशेदपुर : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है. मंगलवार को सुबह 7:00 से शुरू हुई वोटिंग के बाद सुबह 9:00 तक 17.33 फीसदी मतदान हो चुका है. युवाओं के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर तमाम लोग वोटिंग करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं और कई जगह पर कतर लगकर लोग वोट डाल रहे हैं. इस बीच मतदान को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और ग्रामीण एसपी समेत अन्य सारे पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और वे लोग वेब कास्टिंग के जरिए हर मतदान केंद्र पर नजर रखे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आने वाले रामदास सोरेन का पिछले दिनों निधन हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)

वे झारखंड के शिक्षा मंत्री थे. उनके निधन के बाद खाली हुई सीट पर यह विधानसभा चुनाव हो रहा है. इस चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन उम्मीदवार है. इसके अलावा झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार समेत कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.




