जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत रेल ट्रैक से मंगलवार की सुबह सागर केवर्टो नामक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक परसुडीह के दयाल बस्ती रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. गोविंदपुर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल अस्पताल भेज दिया. शव देखकर आत्हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल उसके परिवार वाले कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गयी है.



