
घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को घाटशिला विधानसभा के 300 बूथो पर 2 लाख 56 हजार 352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 1 लाख 25 हजार 114 पुरुष एवं 1 लाख 31 हजार 235 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उपचुनाव में विधानसभा में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया. सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने अपने बूथ पर पहुंचकर कतार में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया. (नीचे भी पढें)

वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां की गयी है. हर बूथ पर शांति व्यवस्था बनीं रहें इसके लिए जवान तैनात है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात है और दिव्यांग मतदाओं को बूथ तक ले जाने के लिए व्हील चैयर की व्यवस्था की गयी है ताकी दिव्यांग मतदाता को बूथ में वोट देने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. (नीचे भी पढें)

सुबह में अधिकांश बूथों पर महिला और पुरूष मतदाता की भीड़ देखी गयी. महिलाएं उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हर बूथ पर मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किया गया है. सभी बूथो पर पोलिंग पार्टी के साथ साथ पुलिस के जवान तैनात थे. दोपहर 1 बजे तक 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ है.



