
जमशेदपुर : दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कई पंडालों में सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है. इसी क्रम में कदमा के दो पंडालों में तरुण मित्र मंडली के सदस्यों का उनके द्वारा सभी जाति व धर्म के लोगों के बीच किये जा रहे कार्यों के लिए अभिनंदन किया गया.
कदमा फार्म एरिया न्यू सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी तथा कदमा गणेश पूजा मैदान में उत्कल समाज के पूजा पंडाल में कमेटी की ओर से मंडली के संरक्षक कैप्टन तरुण तथा केंद्रीय अध्यक्ष आफताब खान का अभिनंदन गुलदस्ता देकर किया गया. इस अवसर पर पूजा कमेटी के देवराज चौधरी, जॉय भट्टाचार्य, प्रदीप दास, आशीष सिंह, पल्लव, राजा पाल, सावन राव के अलावा मंडली के दीपक दास, आफताब अली, डॉ रजा, उज्जैफ अहमद, सोनू, आशिफ अली, शोएब खान समेत अन्य उपस्थित थे.




