गालूडीह: घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस दास रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लिखा है कि घाटशिला प्रखंड में मेरे अलावा और एक प्रखंड अध्यक्ष एवं एक कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष है, वर्तमान में घाटशिला प्रखंड में कांग्रेस पार्टी उस स्थिति में नहीं है कि तीन प्रखंड/कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष की आवश्यकता है. इसीलिए मैं पदमुक्त होना चाहता हूं. उन्होंने आगे लिखा है कि मैं कांग्रेस पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं और मैं हमेशा कांग्रेस पार्टी का सच्चे सिपाही के रूप मे कार्य करता रहूंगा.














