रांची / जमशेदपुर : झारखंड का मौसम बदलने लगा है, जहां सोमवार से कड़ाके की ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है. रविवार की रात सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिला का 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची की विजिबिलिटी सबसे कम रही. सोमवार को जमशेदपुर समेत अन्य जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया. मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिले के न्यूनतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गयी एवं शेष भाग में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यह बदलाव अगले चार दिनों तक बना रहेगा. 2 दिसंबर को कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं 3 से 5 तक धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा. (नीचे भी पढे़ं)

जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची – 25.8 डिग्री सेल्सियस – 13.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 28.4 डिग्री सेल्सियस – 13.8 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 27.4 डिग्री सेल्सियस – 11.5 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 26.1 डिग्री सेल्सियस – 13.6 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 29.8 डिग्री सेल्सियस – 13.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 28.1 डिग्री सेल्सियस – 14.2 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 26.3 डिग्री सेल्सियस – 14.7 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा – 29.1 डिग्री सेल्सियस – 14.1 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 25.0 डिग्री सेल्सियस – 10.3 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 25.4 डिग्री सेल्सियस – 13.7 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 25.6 डिग्री सेल्सियस – 13.0 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 20.8 डिग्री सेल्सियस – 11.9 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 24.1 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 29.5 डिग्री सेल्सियस – 13.8 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 28.0 डिग्री सेल्सियस – 13.0 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 26.4 डिग्री सेल्सियस – 11.5 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड में नहीं रहा दितवाह तूफान का असर – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसर बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तर श्रीलंका के ऊपर साइक्लोनिक तूफान दितवाह का झारखंड पर खास असर नहीं पड़ेगा. इस दौरान आकाश में बादल और बूंदाबांदी की संभावना है.














