चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरूण नंदी से विगत जून माह में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चाकु और पिस्टल का भय दिखाकर डेढ़ किलो सोने से भरे बैग की छिनतई की थी. इस लूटकांड के मास्टर माइंड संजीव मिश्रा को चाकुलिया पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चाकुलिया थाना काण्ड संख्या 44/2025 दिनांक 30.06.2025,धारा 309(6) बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त संजीव मिश्रा उम्र 41 वर्ष सा0 गांधीनगर,थाना बागबेड़ा जिला पूर्वी सिंहभूम को पुलिस रिमाण्ड में लेकर पूछताछ किया, जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त जब्त मोटरसाईकिल से अभियुक्त एवं गाड़ी का कागजात बरामद हुआ, जिसे जब्त किया गया.(नीचे भी पढ़े)
अभियुक्त का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लेकर दिनांक 01.12.2025 को माननीय में उपस्थापित कर वापस मण्डल कारा चाईबासा भेज दिया गया है. पुलिस रिमाण्ड में लिये गये संजीव मिश्रा का अपराधिक इतिहास रहा है. इस पर सीतारामडेरा, परसुडीह, जुगसलाई, परसुडीह व चाकुलिया में मामले दर्ज है.














