बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड में दिसंबर से लेकर नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बनकाटा पंचायत अतंर्गत पिकनिक स्थल मेरुघाटी, राजलाबांध पंचायत अतंर्गत ईचड़ाशोल डुंगरी शिव मंदिर एवं चाकुलिया के नागानल मंदिर में भी आनंद लेने के लिए सैलानियों की लगातार भीड़ उमड़ती है. बहरागोड़ा में ओड़िशा एवं पश्चिम बंगाल के पर्यटकों से गुलजार रहती हैं. यहां परिवार और दोस्तों के समूह पिकनिक का आनंद लेने पहुंचने लगे हैं.(नीचे भी पढे)

बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने प्रखंड के मुख्य कनीय अभियंता समेत पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द जांच प्रतिवेदन जांच करते हुए कार्यालय में जमा करें. जिला प्रशासन द्वारा बहरागोड़ा विस क्षेत्र के तीन स्थल को पर्यटनस्थल का जांच प्रतिवेदन मांगने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है. वही विधायक समीर मोहंती के प्रयास की लोगों ने सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है.



