जमशेदपुर: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की 143वीं जयंती समाज के निजी कार्यालय बिष्टुपुर में मनाई गई. आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया एवं माल्यार्पण कर फूल माल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय महासचिव राजकुमार सिंह लोधी एवं संरक्षक किशन लाल वर्मा के द्वारा ब्रह्मानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. (नीचे भी पढे़ं)

मुख्य कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी एवं रिपेंद्र कुमार सिंह लोधी, संरक्षक किशन लाल वर्मा, संगठन सचिव हृदयानंद वर्मा, युवा महासचिव परमेश्वर जंघेल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार वर्मा एवं कमला देवी, मेघा देवी, जमुना देवी, सीमा जंघेल का विशेष सहयोग रहा. अंत में संस्था के महासचिव ज्वाला सिंह लोधी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.



