गालूडीह: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा में स्थित राम निरंजन विद्या मंदिर स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है जो शनिवार तक चलेगा. इस महोत्सव का शुभारंभ निदेशक आकाश सिन्हा ने मशाल जलाकर किया. कक्षा नर्सरी से कक्षा सातवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया. महोत्सव का आयोजन रीमा पांडे और आकाश सोरेन ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर किया. विशेष रेफरी के रूप में अमित सोरेन मौजूद रहे. प्रधानाध्यापिका मुस्कान कुमारी ने अभिभावकों और बच्चों को खेल के महत्व से अवगत कराया. (नीचे भी पढ़े)

प्रथम दिन, अभिभावकों समेत कक्षा नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर खेल महोत्सव में हिस्सा लिया. अभिभावकों ने जंप एंड ईट, बर्स्ट बैलून, स्पून एंड मर्बल रेस, बैग पैक रेस जैसे खेलों का आनंद उठाया. दूसरे दिन, नीडल एंड थ्रेड, स्लो साइकिल रेस, फ्रॉग रेस, स्किपिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे. तीसरे दिन, रेस, क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा. प्रथम बार अभिभावकों और बच्चों के संगम से स्कूल प्रांगण खुशियों से जगमगा उठा. (नीचे भी पढ़े)

खेल के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और मेडल तथा अभिभावकों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इस मौके पर निदेशक आकाश सिन्हा, प्रबंधक मोहम्मद साबिर, प्रधानाध्यापिका मुस्कान कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं लक्ष्मी बेसरा, मृणालकान्त मंडल, शैलेन महतो, रीमा पांडे, बबिता महतो, अंजू सिंह, राहुल भकत, आकाश सोरेन, हराधन टुडू आदि उपस्थित थे.



