जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत जुगसलाई विधानसभा के बडाबाकी पंचायत के ग्राम गुरमा टोला जोरडीह फुटबाल मैदान से जोरडीह ग्राम सीमा तक पथ निर्माण (1.5 किलोमीटर) कार्य का शिलान्यास जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण होने के बाद आवागमन में राहत मिलेगी. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है. विधायक बनने के बाद मैंने ठाना था कि विकास की रोशनी गांव की गलियों तक पहुंचेगी और आज उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. मौके पर काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



