जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने चोर गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक सोने का ब्रासलेट, एक मंगलसूत्र, अंगूठी, दो जोड़ा सोने का टॉप्स, चांदी का पायल, सोने का हार, सोने का चेन, कान का टॉप्स, दो जोड़ी बिछिया, तीन मोबाइल, घटना में इस्तमाल किया गया लोहे का बना पेचकस, एक स्क्रूड्राइवर, काला रंग की बाइक बरामद की गयी है. वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में उलीडीह शंकोसाई का रहने वाला सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19), रोहित गोप (20), मिर्जाडीह का रहने वाला मनीष राय (25) और उलीडीह डिमना बस्ती का रहने वाला बिक्की सिंह (35) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना 29 दिसंबर की रात की है. जब पोखारी में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था. (नीचे भी पढे़ं)

इसी दौरान इनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दी गयी थी. जिसके लिए छापेमारी दल का गठन किया गया. इसमें घटना में शामिल मउख्य आरोपी सुंदर कुजूर एवं रोहित गोप है. उन्होंने आपस में आभूषण का बंटवारा किया. इसमें सुंदर कुजूर ने चोरी के आभूषण मनीश राय को बिक्री करने के लिए दिया था और जिसने सोने का चेन बिक्की सिंह नामक युवक को दस हजार रुपये में बचेकर कुछ पैसे स्वयं रख लिया और कुछ पैसे सुंदर कुजूर को दे दिया. अपराधियों का चोरी व छिनतई का अपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.



