जमशेदपुर : षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने टाटा मोटर्स, नुवोको और टटा पावर कंपनी के प्रदूषण का मुद्दा विधानसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में जमशेदपुर के टाटा मोटर्स कंपनी, नुवोको सीमेंट कंपनी तथा टाटा पावर कंपनी द्वारा निर्गत गंदगी (अभिश्राव) के कारण जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सारजामदा, गदड़ा, गोविंदपुर, खकड़ीपाड़ा क्षेत्रों के बड़ा नाला का पानी प्रदूषित हो गया है. इसके कारण खेती करने से यह क्षेत्र वंचित होने के साथ साथ ग्रामीणों एवं पालतू जानवरों में असाध्य रोग फैल रही है. उन्होंने मांग की है कि कंपनियों से हो रहे प्रदूषण की जांच कर कार्रवाई की जाये.



