जमशेदपुर : जमशेदपुर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर 4 जनवरी रविवार को नो इंट्री लागू किया गया है. उस दिन सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. यह आदेश उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी नीर की ओर से संयुक्त रुप से जारी किया गया है.















