जमशेदपुर : नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में नये साल का स्वागत केक काटकर किया गया. इस मौके पर यूनियन नेता विजय खान एवं संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से केक कटिंग किया गया एवं सभी कर्मचारियों का नव वर्ष पर अभिवादन किया गया. इस अवसर पर सभा को हरि किशोर गारिकापति, संजीव श्रीवास्तव एवं विजय खान ने संबोधित किया एवं समस्त कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले वर्ष में कंपनी के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया साथ ही साथ अपने और अपने परिवार का भी ध्यान रखते हुए वर्ष 2026 में हम सब को मिल जुलकर आगे बढ़ना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान प्लांट के सुरक्षा आंकड़ों व प्रोडक्शन और डिस्पैच की भी चर्चा की गई. इसके साथ-साथ सड़क सुरक्षा माह को देखते हुए कर्मचारियों के द्वारा सड़क सुरक्षा के ऊपर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर दीपक सरकार, अमित सिंह, आलोक बाजपेयी, समीर कुमार, संजीव सिंह, विजय देव, एन बी थापा सहित समस्त अधिकारी गण कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे.















