सरायकेला : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा थाना क्षेत्र के जेएमपी चौक रेलवे ओवरब्रिज पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर एक ट्रेलर चालक की मौत हो गयी. हादसा देर रात की थी. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया. मिली जानकारी अनुसार मृतक चालक बिहार का रहने वाला छपरा निवासी बताया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं)
चालक कोलकाता से माल लेकर चाईबासा आया था और यहां माल खाली करने के बाद वापस लौट रहा था. इसी दौरान ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी आमने सामने टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की तफ्तीश में जुट गयी है.















