रांची / जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में घना कोहरा छाया रहा. शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा. शनिवार सुबह सबसे कम विजिबिलिटी 450 मीटर देवघर की, जमशेदपुर की 600 मीटर दर्ज की गयी. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री, जमशेदपुर का 10.5 डिग्री, डाल्टेनगंज का 8.3 डिग्री, बोकारो का 11.2 डिग्री, चाईबासा का 11.6 डिग्री, देवघर का 10.5 डिग्री, बहरागोड़ा का 12.9 डिग्री, कोडरमा का 10.7 डिग्री, गुमला का 6.6 डिग्री, हजारीबाग का 7.9 डिग्री, खूंटी का 9.4 डिग्री, लातेहार का 9.8 डिग्री, लोहरदगा का 10.1 डिग्री, पाकुड़ का 8.3 डिग्री, सरायकेला का 10.5 डिग्री, सिमडेगा का 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम पूर्वानुमान – रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तत्पश्चात अगले 3 दिन तापमान में गिरावट आयेगी. यानी रविवार से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आयेगी. पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को राज्य में 10 जिलों को छोड़कर शेष जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पाकुड़, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले में घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी है. वहां की विजिबिलिटी 50-200 मीटर के बीच रहेगी.















