हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू) : 02 जनवरी 2026 को हुसैनाबाद थाना में खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर आईएएस व सीएओ बताकर अफसरों को गुमराह करने वाला व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पूछताछ में आरोपी के बयानों में विरोधाभास मिलने पर संदेह गहराया. जांच में खुलासा हुआ कि वह किसी भी सरकारी सेवा में नहीं है. आरोपी राजेश कुमार (35) ने पुलिस के समक्ष 6–7वर्षों से फर्जी अधिकारी बनकर घूमने की बात कबूली. (नीचे भी पढ़े)
राजेश हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का निवासी है. तलाशी के क्रम में उसके पास से फर्जी आईपीटीएएफएस आईडी कार्ड, मोबाइल, कोचिंग आईडी और कार पर लगा भारत सरकार, सीएओ दूरसंचार विभाग लिखा नकली नेम बोर्ड बरामद हुआ. हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 01/26 (दिनांक 02.01.26) दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया गया है. कार्रवाई का नेतृत्व एस. मोहम्मद याकूब के निर्देशन में सोनू कुमार चौधरी ने किया। इस टीम में बबलू कुमार, धनंजय गोप, मुकेश कुमार सिंह व रमन यादव शामिल थे.















