जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो के सौजन्य से मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में जरूरतमंद लोगों के बीच में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए 101 कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर बिष्टुपुर मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय का बिष्टुपुर बाजार समिति के द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सुजीत श्रीवास्तव ,पिंटू साह,बबलू नायक, कृष्ण कुमार गुप्ता, बाघा जी, सागर सुनकर ,राम महानन्द, स्वामी जी और प्रमोद शाह उपस्थित थे.















