जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के कोषाध्यक्ष एवं नौसेना 1993 बैच के मिथिलेश सिंह के बेटे हर्ष ने एयरफोर्स में ऑफिसर के रूप में सफलतापूर्ण प्रक्षिक्षण लेकर छुट्टी पर आये और आज लखनऊ पोस्टिंग जाने के लिए रांची से प्रस्थान किये. जानकारी मिलने पर भारत भारती के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव दिनेश सिंह नौसेना 1993 बैच के शिव विचार सिंह, मनोज ठाकुर के साथ रीना सिंह, बबली, आकांक्षा सिंह ने हर्ष की शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर मुंह मीठा कराया. यह संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का पल है क्योंकि सेना में ऑफिसर बनना बहुत मुश्किल होता है. (नीचे भी पढ़ें)

हर्ष ने अपने कठिन तैयारी से ये उपलब्धि हासिल की और युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है. केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया के गर्व की बात है, जहां हर्ष के ही क्लास के एक और छात्र पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने थल सेना में ज्वाइन किया और एनडीए की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पहले अहमद नगर और वहां से सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान किया. पूर्व सैनिक परिषद का सांगठनिक प्रयास रहता है कि शहर के हर स्कूल के बच्चों का कैरियर काउंसलिंग कर तीनों सेना विभिन्न ब्रांचों में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.















