जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल समेत बैग की छिनतई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है, जो छिनतई करने वाले के साथ काम को अंजाम देते थे. पकड़ा गया व्यकति आजादनगर केजीएन कॉलोनी रोड नंबर 2 निवासी मोहम्मद फरहान उर्फ शब्बान शामिल है. उसके पास से पुलिस ने मोटरोला मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, 3 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल जब्त कयिा है. (नीचे भी पढ़ें)

21 जनवरी को मुमताज शाहीन नामक महिला कुली रोड होकर पढ़ाने जा रही थी. इसी बीच दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने महिला से झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया. पर्स में 5 हजार रुपये नगद, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन था. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उसको पकड़ लिया.



