जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर 1 चौक पर श्री राम मंदिर के 2 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर 5100 दीप प्रज्वलित किये गए. साथ ही सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गयी. इसमे भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम के संयोजक राजु सिंह एवं उनकी 31 सदस्य टीम ने कार्यक्रम को भव्य रूप से सजाया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश के मंत्री नंदजी प्रसाद, विधायक प्रितिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेन्द्र सोनकर, कदम मंडल अध्यक्ष अजित सिंह संचालन बलबीर पांडेय ने किया. इसमें राम पूकार, रॉकी सिंह, संजय कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, संजय मास्टर , ज्योति दुबे, निखिल गुप्ता , सरबजीत सिंह , अनिमेष प्रमाणिक , संजय केसरी , अमित सिंह आशुतोष प्रमाणिक, पिंस सिंह , अवधेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.




