जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे कालिकापुर ग्राम में डॉ विकास चन्द्र भकत व डॉ कुमारेश चन्द्र भकत जी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई. समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज एवं महिलाओं के लिए शंख वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में चिकित्सक डॉ विकास चन्द्र भकत, तुषार कान्ति भकत, शैलेन्द्र कुमार भकत, अशोक कालिंदी, मुख्य अतिथि सह पूर्व मुखिया चान्दमनी माहाली ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व नमन किया. इस दौरान वक्ताओं ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला और अखण्ड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कैसे थे उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी.




