रांची: राजधानी रांची स्थित डोरंडा थाना अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से पति- पत्नी में कुछ अनबन चल रही थी. (नीचे भी पढ़े)
शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खोया और हथियार निकाल कर पत्नी पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए,जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी. घटना की सूचना पर डोरंडा पुलिस मौके पर प पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




