जमशेदपुर : सरस्वती पूजा एवं वसंत आगमन पर आयोजित वसंतोत्सव में प्रतिवर्ष सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा एक वरिष्ठ संगीत साधक को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष पुरस्कार नगर के वरिष्ठ संगीत साधक, 94 वर्षीय तबला वादक पं केशव रंजन चक्रवर्ती को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. यह सम्मान आज, 24 जनवरी को आरंभ हो रहे वसंतोत्सव में के दौरान उन्हें प्रदान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस सम्मान के तहत उन्हें अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं ₹11,000 की राशि प्रदान की जाएगी. पूर्व में उपर्युक्त सम्मान सुप्रसिद्ध गायक एवं गुरु त्रिलोचन सिंह (अब स्वर्गीय), गायिका नूपुर गोस्वामी, तबला वादक मिहिर बनर्जी को भी प्रदान किया जा चुका है.



