रांची : झारखण्ड राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित अपराधिक गिरोह, अन्य अपराध पर झारखण्ड पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. उक्त सराहनीय कार्य हेतु गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड पुलिस के कुल-12 पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक सम्मानित किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

इसके तहत विशिष्ट सेवा के लिए पदक डीएसपी जगुवार, उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक जमशेदपुर के पूर्व एसपी और झारखंड पुलिस के आईजी अनुप बिरथरे, आईजी मुख्यालय पटेल मयूर, डीएसपी जैप संजय कुमार, जैप वन के हवलदार कृष्णा कुमार क्षेत्री, झारखंड जगुआर के हवलदार अरुण कुमार ओझा, हवलदार मारकुस सुनवार, आरक्षी जैप 1 जयदेव प्रधान, आरक्षी जैप 10 जेनेट मार्गरेट लकड़ा, आरक्षी जैप 10 कुमुदिनी कुजूर, झारखंड जगुआर के आरक्षी सुफल ओड़ेया, आरक्षी वसीम अख्तर शामिल हैं.




