
जमशेदपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में रविन्द्र भवन साकची में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा निर्वाचन एक सतत् प्रक्रिया है. निर्वाचन की सफलता दो बातों पर निर्भर करती है. पहली चुनाव की घोषणा के साथ सारी प्रशासनिक एवं पुलिस महकमा एकजुट होकर निष्पक्ष रूप चुनावी प्रक्रिया कैसे सम्पन्न कराती है. (नीचे भी पढ़े)

दूसरी व सबसे महत्वपूर्ण पहलू जो निचले स्तर पर बीएलओ के द्वारा सालों पर प्रक्रिया की जाती है इनके द्वारा जमीनी स्तर पर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निरंतर विपरीत परिस्थितियों में कार्य किया जाता है. इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय है.उन्होंने इस अवसर पर घाटशिला उपचुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने वाले सभी कोषांगों के पदाधिकारियों सहित उत्कृष्ट कर्मियों, पुलिस कर्मियों, बीएलओ, पर्यवेक्षक, पीडब्ल्यूडी आइकॉन, ब्योवृद्ध मतदाता को सम्मानित किया गया. साथ ही नये मतदाताओं को भी मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए.. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा मतदान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता शपथ पथ, गुब्बारा उड़ाकर तथा साइकल रैली को हरा झंडा दिखाकर जिम्मेवार नागरिक के रूप में मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व बीएलओ उपस्थित रहे.





