चाकुलिया : चाकुलिया डाकबंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को प्रखंड के शांतिनगर से डाकबंगला परिसर तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई. मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती का माला पहनाकर स्वागत किया गया. विधायक समीर कुमार मोहंती ने सीटी बजाकर और थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ में शामिल धावकों को रवाना किया. (नीचे भी पढ़ें)

मैराथन दौड़ में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुल 135 धावकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चों ने सड़क के किनारे खड़े होकर तालियां बजा-बजाकर धावकों का हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, थाना प्रभारी संतोष कुमार, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, मुखिया शिवचरण हांसदा, बैद्यनाथ माहली, प्रणव बेरा, संतोष मंडल, बबलू मुर्मू, कृष्णचंद्र महतो, अक्षय नायक, सोनाराम मांडी, जगन्नाथ बेरा, सुकांत नायक,शुभम दास, हिमांशु दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. मैराथन दौड़ में शामिल धावक चाकुलिया नगर पंचायत के डाकबंगला में आयोजन स्थल पर पहुंचे.





