गुवाहाटी: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 154 रन चेज कर 8 विकेट से तीसरा टी-20 मैच जीत लिया. इस तरह टीम इंडिया ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीत ली. रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. गुवाहाटी में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 153 रन ही बना सका. भारत ने 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 14, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर फिफ्टी लगाई. (नीचे भी पढ़े)
अभिषेक ने 68 और सूर्या ने 57 रन बनाए. हलांकि भारतीय ओपनर संजू सैमसन बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इस बाद अभिषेक व इशान किशन ने मोर्चा संभाला. ईशान 28 रन बनाकर सोढ़ी के गेंद पर आउट हो गए. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले. टीम इंडिया ने पहला मैच 48 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था. चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.




