जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और सलामी ली. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर जिला पुलिस के पुरुष और महिला बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी, स्कूली बच्चों के बैंड समेत अन्य दलों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर झारखंड के आंदोलनकारी को सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

परेड में जिला महिला पुलिस को पहला स्थान मिला. दूसरे स्थान पर जैप-6 की प्लाटून रही और तीसरा स्थान डिस्ट्रिक्ट आर्म्ड पुलिस (जैप) को मिला. इस दौरान उपायुक्त ने अपने भाषण में झारखंड सरकार और जिला प्रशासन की उपलब्धियां की जानकारी जनता को दी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मान दिया और कहा कि उनके त्याग और बलिदान को याद किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर ज़िलें के एसएसपी पियूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.





