जमशेदपुर : टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रथम इंटर कारपोरेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य जमशेदपुर के कारपोरेट जगत के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समुदाय के लिए उपलब्ध विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं को प्रदर्शित करना भी रहा. फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक, जमशेदपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुवब्रत दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स एवं जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल विनायक चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड, स्पोर्ट्स (इवेंट्स एवं ट्रेनिंग सेंटर्स), टाटा स्टील भी मंच पर उपस्थित थे. कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच खेले गए फाइनल में टाटा स्टील ने टाटा मोटर्स को 3–2 से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. प्लेऑफ मुकाबले में टाटा पावर ने नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल) को 3–1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. (नीचे भी पढ़े)
चैंपियनशिप में जमशेदपुर स्थित विभिन्न संगठनों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया, जो कॉर्पोरेट खेल समुदाय में उत्साह और सक्रिय सहभागिता को दर्शाता है. टाटा स्टील की टीम में दिनेश रक्षित, कैप्टन मनीष सिन्हा, कनिष्क दत्ता और राजीव दत्ता खिलाड़ी शामिल थे. यह जीत चालू वित्तीय वर्ष में टाटा स्टील टेबल टेनिस टीम का तीसरा पोडियम फिनिश रही, जो निम्न उपलब्धियों के बाद हासिल की गई. ऑल इंडिया टाटा इंटर कंपनी चैंपियनशिप, मुंबई में उपविजेता का स्थान, ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट चैंपियनशिप में उपविजेता का स्थान, प्रतिभागी टीमों में टाटा स्टील, टाटा पावर (2 टीमें), टाटा मोटर्स, नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल), टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियरिंग (2 टीमें), आईबीएमडी और टाटा स्टील गम्हरिया की टीम शामिल है.



