जमशेदपुर : जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड में आयोजित ‘इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां पावर सिस्टम, एलडी 3 और वन सप्लाई चेन की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी. पहले मैच में पावर सिस्टम बनाम पेलेट प्लांट के बीच मुकाबला हुआ. दिन के पहले मुकाबले में पेलेट प्लांट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पावर सिस्टम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट पर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया. (नीचे भी पढ़े)

सोनाराम (31 रन) और प्रवास (30 रन) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेलेट प्लांट की ओर से अरूप पाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में 39 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरी तरफ से सहयोग न मिलने के कारण टीम 83 रनों पर ही सिमट गई. पावर सिस्टम के रमो पुर्ती को उनके घातक स्पेल (4 विकेट, 11 रन) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पावर सिस्टम ने यह मैच 24 रनों से जीता. दूसरे मैच में एलडी 3 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। चंदन ने विस्फोटक 22 रन (7 गेंद) और तपन ने 21 रन जोड़े. कोक प्लांट की टीम 10 ओवर में 78 रनों पर ऑल-आउट हो गई. (नीचे भी पढ़े)
एलडी 3 के चंदन कुमार ने गेंद से कमाल करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने. एलडी 3 ने 11 रनों से जीत दर्ज की. तीसरा मैच वन सप्लाई चेन बनाम इंजीनियरिंग सर्विसेज व इक्यूएमएस रहा. तीसरे मैच में इंजीनियरिंग सर्विसेज व इक्यूएमएस की टीम 9.3 ओवर में 73 रनों पर ढेर हो गई. वन सप्लाई चेन की ओर से राज जायसवाल ने 12 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. जवाब में वन सप्लाई चेन ने अभिषेक तंतुबाई के 21 रनों की बदौलत 9.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. शानदार गेंदबाजी के लिए राज जायसवाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया. 28 जनवरी को पहला मैच सीआरएम बनाम पावर सिस्टम, दूसरा मैच एलडी 2 बनाम ब्लास्ट फर्नेस और तीसरा मैच एसएमडी बनाम कारपोरेट फंक्शन के बीच होगा.



