जमशेदपुर : देश भर में सुविख्यात ढोलक वादक फनकार रमेश दास नहीं रहे. मंगलवार की देर रात उनका निधन टाटा मुख्य अस्पताल में हो गया. इसके साथ ही संगीत से जुड़ी दुनिया में शोक की लहर फैल गई है और उनके घर स शोक जताने का तांता लगा हुआ है. वे पिछले डेढ़ साल से कैंसर रोग से पीड़ित थे और फिलहाल लिवर में पानी भरने की शिकायत हो गई थी. पूरे बदन और फेफड़े में पानी भर गया था. उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के सीसीयू में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. (नीचे भी पढ़ें)
शहर में लखबीर सिंह लक्खा के साथ ही देश के कई गजल एवं भजन गायक के साथ संगत कर चुके हैं. वे टाटा स्टील में कार्यरत थे और इएसएस ले चुके थे. उनकी बेटी श्रद्धा दास पहचान की मोहताज नहीं है पूरे भारत में सूर की राजकुमारी कहीं जाती है. कई फिल्मों में पार्श्व गायिका रही है. रमेश दास के पार्थिव शरीर को टीएमएच शीतगृह में रखा गया है. गुरुवार को सुबह दस बजे अंतिम यात्रा अनिल सुर पथ नाना नानी पार्क समीप आवास से शुरू होगी और पार्वती घाट में अंतिम संस्कार होगा.





