जमशेदपुर : जमशेदपुर के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल ने सत्र 2025 -26 का वार्षिक उत्सव समारोह 31 जनवरी को काफी धूमधाम से मनाया. इस रंगारंग कार्यक्रम में नन्हे मुन्नों बच्चों से लेकर वरिष्ठ बच्चों ने भी मंच पर अपनी कला बिखेर कर लोगों को विभोर कर दिया. स्कूल का वातावरण चारों ओर जगमगाती रोशनी और संगीत के कारण अपनी एक अलग ही छंटा बिखेर रही थी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, जीसी सीआरपीएफ जमशेदपुर रमेश कुमार और डिप्टी कमांडेड ऑफ पुलिस, जीसी सीआरपीएफ जमशेदपुर नीरज कुमार के दीप प्रज्वलन से हुआ. उनके साथ अन्य अतिथियों में सुनील सिंह (सेक्रेटरी ऑफ़ सोसाइटी), जयंती शांता ( साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल की सेक्रेटरी), सुशील अग्रवाल, रूपा महतो, परीक्षित दास, मनोज दास, जय कुमार सिंह, मिहिर दास (सभी सोसाइटी मेंबर) गोविंदपुर ब्रांच की प्रधानाचार्य निभा सिंह, डोरकासाई के प्रधानाचार्य राजीव रंजन तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षकों के साथ अभिभावक उपस्थित रहे. सर्वप्रथम स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह ने स्वागत संबोधन द्वारा स्कूल के शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला. तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित किया. बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कक्षा के.जी से 12वीं तक के मेधावी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का खिताब इस वर्ष कक्षा 11वीं की छात्र हिमेश गोप को दिया गया. इस छात्र ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है. (नीचे भी पढ़ें)
रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश की वंदना से की गई इसके पश्चात नन्हे मुन्नों बच्चों ने अपनी मासूमियत भरी मनमोहक नृत्य से सब का मन जीत लिया. वहीं दूसरी तरफ मिक्स मेलोडी और धुरंधरदर ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. पौराणिक कथा में ‘सती दहन’ द्वारा समाज को यह संदेश दिया गया कि हमें अपने स्वाभिमान को हमेशा बनाकर रखना चाहिए. लोक नृत्य ने एक ही मंच पर पूरे भारत की विविधताओं में एकता का संदेश प्रस्तुत कर यहां की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाया. 90 के जमाने और रेट्रो के माध्यम से हमारे पुराने बॉलीवुड स्टार याद किए गए और अमर सितारे धर्मेंद्र को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दृश्य को देशभक्ति नृत्य के माध्यम से दर्शाकर लोगों को एक बार पुनः उन अमर आत्माओं को याद किया गया. फ्लैश मोब दर्शकों को अचंभित किया और स्किट ने लोगों को हंसा कर लोट-पोट कर दिया. पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने अपना जोश और उत्साह दिखाया. कार्यक्रम का समापन राजीव रंजन के धन्यवाद भाषण और राष्ट्रगान से किया गया. मिठाई वितरण कर सभी अभिभावकों को विदा किया गया.





