जमशेदपुर : रविवार को जमशेदपुर के बढ़ई विश्वकर्मा समाज ट्रस्ट का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया. इसमें शैक्षणिक सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में अति हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जमशेदपुर के साकची बारी क्लब हाउस में संपन्न हुआ. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर समाज की प्रतिभाशाली व्यक्तित्व सिम्पा ठाकुर, वरिष्ठ अपर समाहर्ता, मधुबनी बिहार एवं समाज के सभी पदाधिकारीगण, वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा विश्वकर्मा के दीप प्रज्वलन के साथ किया सुश्री सिम्पा एवम ऋषभ ठाकुर आइआइटी मद्रास ने अपने वक्तव्यों से समाज के बच्चों में शिक्षा की ज्योति को जलाने के लिए एक मंत्रमुग्ध संदेश दिया. जिसके पश्चात ट्रस्ट के पदाधिकारियों दिनेश कुमार शर्मा, बिजय कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, बिशेश्वर शर्मा, धनजय शर्मा एवम उनकी टीम एवम बिक्रम कुमार द्वारा आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. ट्रस्ट के केंद्रीय महामंत्री डॉ. मदन शर्मा ने अपने संबोधन में समाज की एकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया. उन्होंने समाज के उद्देश्यों, भावी योजनाओं तथा सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर विधायक सरयू राय जी ने समाज को अपने सकारात्मक अनुभवों से संगठित व शैक्षणिक रूप से मजबूत होने के संदेश के साथ भारत के आज के पेश बजट की सकारात्मक तथ्यों को बताया. उन्होंने बढ़ई समाज के लिए उनके क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन की व्यवस्था देने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी जी ने भी समाज को एक सूत्र में बंधकर अपने बच्चों के भविष्य को शैक्षणिक स्तर पर आगे बढ़ने पर जोर देते हुए बढ़ई समाज के लिए एक भवन और मन्दिर के निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग करने का वादा किया और कहा कि उनके विधान सभा मे जब कभी भी उनकी जरूरत पड़ेगी वो हमेशा ही बढ़ई समाज के साथ खड़े मिलेंगे. पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और बढ़ई समाज को संगठित होने की बात की और कहा कि बच्चों की शिक्षा पर समाज को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक एवम खेलकूद प्रतियोगिता की प्रस्तुतियाँ व प्रतिभागिता दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा. नवयुवकों की सहभागिता ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया. समाज के वरिष्ठ जनों को ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर समानित किया गया एवम उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी भव्य बना दिया. इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों ने भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह में लगभग 1000 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं सफल रहा।ट्रस्ट द्वारा दिनेश कुमार शर्मा, बिजय कुमार शर्मा, धनञ्जय शर्मा और नवीन कुमार शर्मा इन चारों कर्मठ समाज सेवियों द्वारा समाज को अति उत्कृष्ट कार्य के लिए बढ़ई नव रत्न के मोमेंटो से नवाजा. साथ ही धनजय शर्मा के नेतृत्व में सर्वक्षेष्ठ क्षेत्रीय टीम सोनारी को भी मोमेंटो से नवाज़ा गया. कार्यक्रम में सिरकत ट्रस्ट के पश्चिम सिंहभूम जिला कमिटी के अजय कुमार शर्मा व उनकी टीम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महामंत्री डॉ मदन शर्मा ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, बोकारो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सुरेन्द्र शर्मा ने बोकारो की धरती से पूरे भारत के बढ़ई समाज के लोगों को जोड़ने का बीड़ा उठाया. महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया. अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.








