जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कालाझोर गांव में बुधवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चालक कालाझोर निवासी सुखदेव महतो ट्रैक्टर चलाता था. ट्रैक्टर चालक गिट्टी लोड करके बताए हुए स्थान पर अनलोड करने के लिए पहुंचा. अनलोड करने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और चालक ट्रैक्टर की दबकर मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़े)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज गति में नहीं था, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. ट्रैक्टर के पलटते ही सुखदेव महतो उसके नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका. हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.







