जमशेदपुर : ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. संगठन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि डीजल की समस्या से गाड़ी वाले पूरा परेशान हैं. डीजल का रेट बढ़ जाने से एवं हमारा माल भाड़ा के नहीं बढ़ने से तथा किसी भी पंप में 5000 से अधिक का डीजल नहीं दिया जा रहा है. बड़बिल से चाईबासा सरायकेला मार्ग पर सभी पंप पर 5000 से अधिक का डीजल नहीं दिया जा रहा है. वह भी 12 घंटे से लेकर 20 घंटे के इंतजार के बाद जिससे हमारे गाड़ियों का परिचालन 50% गिरकर आधा रह गया है, जो गाड़ियां 8 ट्रिप करती थी वह गाड़ियां 4 ट्रिप कर रही है. इसके चलते गाड़ियों के किस्त, सरकार का टैक्स, परमिट, इंश्योरेंस आदि देने में असमर्थ है. (नीचे भी पढ़ें)

संगठन ने कहा कि सरकार से उन्हें सकारात्मक उम्मीद है, लेकिन यदि जल्द ही डीजल की समस्या को सुलझाया नहीं गया और हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 20 जून से जमशेदपुर सहित अन्य राज्यों के ट्रक एवं ट्रेलर मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, बिट्टू तिवारी, वीरेंद्र यादव सहित अभय सिंह, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक झा, विनीत, मनोज सिंह, पारस, मनीष ओझा, तपस्या सिंह, संजय पांडे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.







