जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक कुमार स्वामी ने ध्रुव के कठिन तप से भगवत प्राप्ति एवं जड़ भरत तथा अजामिल के मार्मिक प्रसंगों से भक्ति की धारा का प्रवाह किया. साथ ही व्यास पीठ से प्रहलाद के अतुलित भक्ति का व्याख्यान करते हुए भगवान के नरसिंह अवतार तथा हिरण्यकशिपु के अंत का दृश्य बड़ी प्रभावी तरीके से कथा के माध्यम से जीवंत किया. (नीचे भी पढ़ें)

अंत में स्वामी जी ने प्रत्येक माता पिता से आग्रह किया कि वे अपने बालकों को धर्म, नीति एवं सद्चरित्र का समुचित ज्ञान दिलवाकर ध्रुव तथा प्रहलाद की तरह एक महान व्यक्तित्व का निर्माण करें. कथा के तीसरे दिन मुख्य यजमान के . दुर्गा राव सहित भारी संख्या में बस्तीवासी भक्तों की उपस्थिति दर्ज की गई.






