जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला तक नए हाइवे सड़क पर दिन-रात चलने वाले भारी वाहनों के प्रवेश की समय और गति निर्धारित करने की मांग जिला प्रशासन से की है. श्री उपाध्याय ने छोटा गोविंदपुर से सीधे एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क पर शहर के बाहर से आने वाली एवं दूसरे शहर से जमशेदपुर आने वाली भारी कॉमर्शियल वाहनों के चलने से छोटा गोविंदपुर, घोड़ाबांधा, लुआबासा और पिपला में बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है. श्री उपाध्याय ने बताया कि जिस प्रकार से लाइन लगाकर तुफान मेल की तरह हजारों की संख्या में भारी और अत्यधिक भारी वाहन तेज गति से छोटा गोविंदपुर कालोनी के बीचों-बीच दिन-रात गाड़ियों का आवागमन हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
रोजाना छोटी-छोटी घटनाएं हो रही है. लोग आंशिक रूप से घायल भी हो रहे हैं. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़े अनहोनी को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है. जिला प्रशासन यदि समय रहते संज्ञान नहीं लेती है तो वैसे स्थिति में जब कोई बड़ा जानलेवा घटना हो जाएगा तो स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा. श्री उपाध्याय ने इन क्षेत्रों में नो एंट्री का समय निर्धारित कर इसे अति संवेदनशील समझते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है अन्यथा इसकी पुरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी.







