पोटका : प्रखंड के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर आयोजित पँचदिवसिय महायज्ञानुष्ठान अखण्ड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ के पांचवे दिन ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी .पांच दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन आज शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार एवं धुलट के साथ होगा .पांचवे दिन गुरुवार को पुजा अर्चना एवं मेला घूमने आश्रम एवं दुर्गा पूजा मैदान में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी.(नीचे भी पढे)

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी उषा रानी महतो ने यज्ञ मंडप में पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की .मौके पर उन्होंने कहा कि हाता में यह आयोजन ऐतिहासिक एवं इस क्षेत्र के लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है .उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि आती है इस आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजन के लिये कमिटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.(नीचे भी पढे)

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद चन्द्रावती महतो,पूर्व मुखिया सावित्री सरदार,लीलावती महतो आदि उपस्थित थे.आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के कृष्ना गोप,सुनील महतो,उपेंद्र नाथ सरदार,यशवंत महतो,अनिरुद्ध गोप,पप्पू पांडेय,राजकुमार साहू,हरमोहन गोप,मधुसूदन भट्टाचार्य, सूरज कर आदि योगदान दे रहे हैं. पुजा अर्चना में पुरोहित सुधांशू शेखर मिश्र, दिलीप पंडा,किशोर नँद,बबलू भट्टाचार्य,शिबु भट्टाचार्य, ,राजेश मिश्रा,मधुसूदन भट्टाचार्य आदि योगदान दे रहे है .







