चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लाकर उससे भीख मंगवाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग का रेस्क्यू किया और अभियुक्त शारदा प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार, शारदा प्रसाद उत्तर प्रदेश के सिंझौली, अंबेडकर नगर का निवासी है. वह अपने बेटे की नाबालिग प्रेमिका को बहला-फुसलाकर चांडिल लाया और उससे भीख मंगवाता था. आरोप है कि उसने कई बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका. (नीचे भी पढ़ें)
लक्ष्मण मंडल नामक स्थानीय व्यक्ति ने इस मामले की सूचना बाल संरक्षण विभाग को दी. सूचना मिलते ही बाल संरक्षण पदाधिकारी ने चांडिल पहुंचकर नाबालिग का रेस्क्यू कराया. इसके बाद सरायकेला महिला थाना में अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई.


















