जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद का होने वाला चुनाव रोचक होता जा रहा है. चुनाव को लेकर अब नया मोड़ आया है. जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नीलूफर हुसैन ने एक वीडियो जारी कर साफ तौर पर कहा है कि उनके लोगो को गलत सूचना दी जा रही है और धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि मेरे प्रति लोगों को बरगलाया जा रहा हैं. मेरा साथ देने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है. लेकिन हम या जुगसलाई की जनता डरने वाली नहीं है. जुगसलाई की जनता मेरा साथ देगी. (नीचे भी पढ़े)
नीलूफर ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जनता से मिल रहे समर्थन और आशीर्वाद से मेरी जीत होती देख विरोधी बौखला गये हैं और मुझ पर गलत इल्जाम लगाये जा रहे हैं कि मैं भाजपा और आरएसएस के लिए कार्य कर रही हूं. मेरे प्रति लोगों को बरगलाया जा रहा हैं लेकिन जुगसालाई कि जनता भली भांति सब जानती हैं. मुझे जुगसलाई की जनता ने चुनाव में उतारा हैं. मैं प्रत्याशी बाई चांस नहीं बल्कि बाई च्वाइस हूं. विरोधियों का डर साफ झलक रहा हैं. (नीचे भी पढ़े)
विरोधियों को जुगसलाई की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं. उन्हें बस मेरे चुनाव लड़ने से तकलीफ हैं. मुझ पर आरोप लगाने वालों को अपने इतिहास को जरूर देखना चाहिए और नीलुफर ना कल डरी थी, ना आज डर रही हैं, ना आगे डरेगी, चुनाव लड़ूंगी और जनता के आर्शीवाद से चुनाव जीतूंगी भी.


















