बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच18 के पर मुड़ाकाटी चौक के समीप शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार केशरदा गांव निवासी शुभंकर शिकारी व निखिल नायक नामक दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार दोनों मुड़ाकाटी साप्ताहिक हाट से बाजार करके अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और दोनों बुरी तरह घायल हो गए. बाद में बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित पहल करते हुए दोनों को पुलिस वाहन से ही बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.


















