जमशेदपुर : स्व शान्ति देवी-मदन लाल सावा की पुण्य स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 805वां नेत्र शिविर का शुभारंभ नेत्र रोगियों की जांच के साथ हुआ. प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 168 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की, जिनमें से 54 हाइपर मैच्योर मोतियाबिन्द प्रभावित नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. इस दौरान शिविर संयोजक सावा परिवार के सदस्यों की ओर से नेत्र शिविर में उपस्थित नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ सेवा भी दी गई. शिविर का संचालन पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में सावा परिवार की मंजू देवी सावा, सीमा देवी सावा, जुगल किशोर सावा-रेणु सावा, सुनील कुमार सावा-सुनीता सावा, दीपक सावा-शिल्पा सावा, अमन सावा के साथ रेड क्रॉस के राकेश मिश्र, राजेश मोहन प्रसाद, आशीष कुमार, अशोक कुमार सिंह, प्रकाशभानु महतो आदि ने मुख्य रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं. उपर्युक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जाएगा.


















