जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 18 से भाजपा के जिला महामंत्री एवं विभिन्न व्यावसायिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े अनिल मोदी ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है. आज उन्हें चुनाव चिह्न के रूप में अलमारी निशान आवंटित हुआ है,जिसका क्रमांक 1 होगा. अलमारी चुनाव चिह्न मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल मोदी ने कहा कि सनातन संस्कृति में अलमारी का विशेष महत्व है. विवाह जैसे पवित्र अवसरों पर कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य एवं शुभ कार्यों के लिए अलमारी प्रदान करने की परंपरा रही है. ऐसे में अलमारी का चुनाव चिह्न मिलना उनके लिए शुभ संकेत है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि वे वर्षों से सामाजिक कार्यों में सकारात्मक रूप से सक्रिय रहे हैं तथा पिछले 30 वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. आगे भी वार्ड की जन समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे.


















