जादूगोड़ा : ओलचिकी के सौ साल पूरे होने पर जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित खुखडाडीह ओलचिकी स्कूल में आसेका नामक संस्था की ओर से शनिवार से दो दिवसीय (14-15 फरवरी) 59 आदिवासी वार्षिक सम्मेलन की तैयारी तेज हो गयी है. इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और असम से करीबन 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और सम्मानित अतिथि धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू करेंगे. इसकी जानकारी आसेका के महासचिव शंकर सोरेन, मुखिया पलटन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम, राम दास मुर्मू ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने आगे कहा कि इस आदिवासी सम्मेलन में संथाली को राज्य भाषा घोषित करने, ओलचिकी शिक्षकों की बहाली समेत केजी से लेकर पीजी तक ओलचिकी भाषा की पढ़ाई की मांग सरकार से उठाई जाएगी. जिसका समापन 15 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य और बंगाल के प्रसिद्ध गायक सिंगराई सोरेन की सुर संगीत से होगा.







